Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — मनीष सिसोदिया

April 1, 2026

पंजाब में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण होगा : भगवंत मान

April 1, 2026

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » युद्ध नशेयां विरूद्धः चार दिन में 580 एफआईआर दर्ज, 789 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशेयां विरूद्धः चार दिन में 580 एफआईआर दर्ज, 789 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
War against drugs 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़ः War against drugs…

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नशा के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ की सफलता को बताया और इससे संबंधित कई मुख्य जानकारी मीडिया को साझा की।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में अमन अरोड़ा ने इसको लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार राज्य से नशा को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के खिलाफ सरकार के अभियान को जबरदस्त सफलता मिली है और आम लोगों का बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला पंजाब के नौजवानों और उनके भविष्य से जुड़ा है इसलिए लोग खुलकर इस मुहिम की तारीफ कर रहे हैं।

इस मुहिम से जुड़ी तमाम जानकारियां बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि 1 मार्च को ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान शुरू हुआ और मात्र चार दिन यानी 4 मार्च तक पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 580 एफआईआर दर्ज किए हैं और 789 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं करीब 74 किलो हेरोइन, 19.5 किलो अफीम और 77 किलो सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किए गए हैं। कुल मिलाकर करीब 170 कलो ड्रग्स की चार दिनों में रिकवरी हुई है।

गैंगस्टर और स्मगलर्स पर कार्रवाई के बारे में बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि 25 फरवरी से 01 मार्च तक पंजाब पुलिस ने सिर्फ अमृतसर, अमृतसर रूरल, मोगा, तरनतारन और फिरोजपुर में 61 गैंगस्टरों और स्मगलर्स पर मामला दर्ज किया गया।

वहीं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण और नशा तस्करी से जुड़े करीब 60 इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने गैर कानूनी और तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देती थी। वहीं ‘आप’ सरकार उसपर कड़ी कारवाई कर रही है, इसलिए कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

अरोड़ा ने कहा अब समय बदल गया है। कोई भी नशे के पैसे से बड़ी संपत्ति नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि इस कारवाई से नशा तस्करों और गैंगस्टरों के अंदर भयंकर डर पैदा हुआ है, जिसका नतीजा कई इलाकों में देखने को भी मिल रहा है। अरोड़ा ने कहा कि कि इन लोगों को पिछली सरकारों ने संरक्षण दिया जिसके कारण इन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित की।

अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और कहा कि वह सरकार के नशा के खिलाफ मुहिम को रोकने की कोशिश कर रही है। कारवाई के खिलाफ जिस संस्था ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है उसके संचालक कांग्रेसी हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ड्रग्स तस्करों को सरकारी संरक्षण देती थी, इसलिए वे नहीं चाहतें कि ड्रग माफिया पर कार्रवाई हो।

अरोड़ा ने नशे को खत्म करने की आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस मुहिम के खिलाफ कोई भी पार्टी या व्यक्ति जितनी कोशिश कर ले, लेकिन यह मुहिम जारी रहेगी और आप सरकार पंजाब से नशा को खत्म कर के रहेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकिसानों का चंडीगढ़ में धरना आज, एंट्री प्वाइंटस पर वाहनों की आवाजाही बंद
Next Article राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना, जानिए वजह
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — मनीष सिसोदिया

April 1, 2026

पंजाब में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण होगा : भगवंत मान

April 1, 2026

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
Don't Miss

पंजाब में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण होगा : भगवंत मान

HNE News DeskApril 1, 2026

-सभी समुदायों के जीवन स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा; पूरी जानकारी गोपनीय रखने वाला यह…

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 11 जूनियर ऑडिटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

April 1, 2026

नंगल झील पर उत्तरी भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 31, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — मनीष सिसोदिया

April 1, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.